
बंगाल में नए युग की शुरुआत!
शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, “सोनार बांग्ला” के नए दौर का दावा।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।
साथ ही मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी नेताओं को भी शुभकामनाएं दी गई हैं।
संदेश में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और गृहमंत्री अमित शाह की दृढ़ संकल्पशक्ति के साथ पश्चिम बंगाल विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
साथ ही बंगाल अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनः प्राप्त करते हुए “सोनार बांग्ला” के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
नई सरकार के गठन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।