तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन तय!120 विधायकों के समर्थन से विजय के सीएम बनने का रास्ता साफ, वीसीके और आईयूएमएल का भी मिला समर्थन।

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से चल रही सियासी खींचतान के बाद टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

विजय ने 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है और अब वह जल्द ही राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

शनिवार शाम वीसीके ने भी विजय को समर्थन देने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना और मजबूत हो गई।

समर्थन मिलने के बाद टीवीके कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।वहीं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नई सरकार को शुभकामनाएं दी हैं।

इसके अलावा आईयूएमएल ने भी विजय सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है। तमिलनाडु में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अब सभी की नजरें नई सरकार के गठन पर टिकी हैं।

संपादक नवीन गोस्वामी।

Leave a Comment