
हापुड़। आगामी दशहरा स्नान को लेकर जनपद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने ब्रजघाट पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

हापुड़। आगामी दशहरा स्नान को लेकर जनपद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने ब्रजघाट पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
ब्रजघाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।
घाटों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने की योजना तैयार की जा रही है।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि दशहरा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।
संपादक नवीन गोस्वामी।