उझानी में बड़ा हादसा: सड़क के गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, 10 घायल-8 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर।

बदायूं के उझानी में बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क चौड़ीकरण के दौरान बने गहरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से करीब 10 लोग घायल हो गए।

हादसे में एक 8 वर्षीय मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों ने ई-रिक्शा चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

संवाददाता नवीन गोस्वामी बदायूं उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment