उझानी में जर्जर बसोमा रोड बना मुसीबत, स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानी।

एसके पब्लिक स्कूल मार्ग पर गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा, समाजसेवियों ने जिलाधिकारी से तत्काल डामरीकरण की मांग की।

उझानी नगर का बसोमा रोड पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है।

एसके पब्लिक स्कूल जाने वाले इस मार्ग पर रोजाना बच्चों, अभिभावकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आजाद समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर पंजाबी कॉलोनी लिंक रोड से बसोमा रोड तक तत्काल डामरीकरण कराने की मांग की है।

संवाददाता नवीन गोस्वामी बदायूं उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment