
सिद्धार्थ नगर से ऐसी खबर जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया… जहां एक तरफ दर्दनाक हादसा हुआ, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय वायुसेना ने देवदूत बनकर दो जिंदगियां बचा लीं।उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है।कांशीराम आवास की पानी की टंकी पर खेल रहे पांच बच्चों के साथ अचानक बड़ा हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि टंकी की जर्जर सीढ़ी अचानक टूट गई…और तीन बच्चे नीचे गिर गए।इस हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…दो किशोर टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से पर ही फंस गए…जहां वो करीब 15 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा…गोरखपुर से SDRF की टीम भी पहुंची…लेकिन भारी बारिश और सुरक्षित रास्ता न होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका।पूरी रात परिजन और स्थानीय लोग नीचे से बच्चों का हौसला बढ़ाते रहे…प्रशासन ने ड्रोन के जरिए रस्सी, पानी और खाने-पीने का सामान ऊपर पहुंचाया।और फिर… सुबह जब उम्मीदें टूटने लगी थीं…तभी भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा…वायुसेना ने बेहद चुनौतीपूर्ण मिशन चलाया…और दोनों किशोरों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।इस रेस्क्यू ऑपरेशन ने हर किसी को राहत की सांस दी।जहां एक ओर इस हादसे ने एक परिवार को गम में डुबो दिया…वहीं भारतीय वायुसेना ने अपनी बहादुरी और तत्परता से दो जिंदगियां बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है।फिलहाल दोनों बच्चों का इलाज जारी है।हम दुआ करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ हों।