
https://www.facebook.com/share/p/1DrwwVCdDm
बदायूं, 30 अप्रैल। जनपद बदायूं में आगामी 09 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में संपन्न होगा।लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नोडल अधिकारी मोहम्मद कमर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमन तिवारी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी न्यायिक मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में विशेष रूप से फौजदारी वाद, शमनीय वाद, चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट), सिविल वाद, लघु वाद समेत विभिन्न प्रकार के मामलों को लोक अदालत के माध्यम से शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया गया।इसके साथ ही आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। पराविधिक स्वयंसेवकों की बैठक लेकर उन्हें गांव-गांव तक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का सरल, सुलभ एवं त्वरित निपटारा कराएं।