अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान, शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गूंजा तालियों का शोर।

उझानी नगर के नगर पालिका स्थित अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को मेधावी छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने छात्राओं को फूल-मालाएं पहनाकर और उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।समारोह के दौरान उप प्रधानाचार्या वसीम निगहत खानम ने भी मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा, जिसमें इच्छा तिवारी, सरिता शर्मा, मीनाक्षी यादव, शिल्पी गुप्ता, रजनी, रेनू गौतम, राजकुमारी पाल, मुस्कान शर्मा, प्रेमलता शर्मा, शालनी वार्ष्णेय, पूजा चौहान, गुंजन गुप्ता सहित अन्य शिक्षिकाएं शामिल रहीं।कार्यक्रम में छात्राओं के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।

Leave a Comment