
इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के ग्राम समसपुर में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब गांव के बीच और स्कूल के पास चल रहे देसी शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद गांव के गयादीन नाम के व्यक्ति के साथ ठेके के कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। इस घटना ने पूरे गांव में आक्रोश की चिंगारी भड़का दी।बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ ठेके पर पहुंच गईं। गुस्साई महिलाओं ने जमकर हंगामा किया, ठेके में तोड़फोड़ की और शराब की बोतलें सड़क पर फेंक दीं।महिलाओं का आरोप है कि गांव के बीच और स्कूल के पास शराब का ठेका होने से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है और घरेलू विवाद लगातार बढ़ रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं ग्राम प्रधान ने भी ठेके को गांव से बाहर शिफ्ट करने की मांग उठाई है।अब बड़ा सवाल यह है कि—👉 क्या प्रशासन महिलाओं की इस मांग पर कार्रवाई करेगा?👉 और क्या गांव से हटेगा यह विवादित शराब ठेका?फिलहाल, गांव में स्थिति शांत है लेकिन लोगों में आक्रोश अभी भी बना हुआ है।
स्कूल के पास शराब ठेका बना बवाल की जड़! महिलाओं का फूटा गुस्सा, लाठी-डंडों के साथ किया हंगामा।