
मेरठ–प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले बड़ा अपडेट: दोपहिया वाहनों की एंट्री पर सस्पेंस, सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ीउत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी मेरठ–प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है…क्या इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों यानी मोटरसाइकिल को अनुमति मिलेगी या नहीं…शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा कारणों को देखते हुए फिलहाल बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों पर रोक लगाने की योजना पर विचार किया जा रहा है…दरअसल, एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी और तेज रफ्तार के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है…हालांकि, उत्तर प्रदेश के अन्य एक्सप्रेसवे जैसे यमुना और आगरा-लखनऊ पर दोपहिया वाहनों को टोल देकर चलने की अनुमति है…ऐसे में गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर आम जनता के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है…माना जा रहा है कि 29 अप्रैल के उद्घाटन के बाद ही नियम पूरी तरह स्पष्ट हो पाएंगे…फिलहाल, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन हर पहलू पर नजर बनाए हुए है।मेरठ–प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले बड़ा अपडेट: दोपहिया वाहनों की एंट्री पर सस्पेंस, सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ी
मेरठ–प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले बड़ा अपडेट: दोपहिया वाहनों की एंट्री पर सस्पेंस, सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ी