
बिसौली में फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा! LPG सिलेंडर न मिलने पर हाईवे जाम, लंबा जाम लगने से मची अफरा-तफरीबदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। डीएसी नंबर जारी होने के बावजूद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था, जिससे नाराज़ उपभोक्ताओं ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर खाली गैस सिलेंडर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।