NH-30 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार।
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। थाना क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के तिसुआ स्थित नेशनल हाईवे-30 पर एक गोवंश की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात किसी अज्ञात वाहन ने गोवंश को टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गोवंश वाहन में फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सुबह स्थानीय लोगों और गौसेवकों को जब इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिली तो क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की सूचना पशु प्रेमी एवं गौ रक्षक विकास ठाकुर ने तत्काल थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देश मिलते ही हेड कांस्टेबल नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और जेसीबी मशीन मंगवाकर मृत गोवंश को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो सका। इसके बाद विधि-विधान और सम्मानपूर्वक गोवंश का अंतिम संस्कार कराया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो सड़क पर मृत गोवंश पड़े रहने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता था। लोगों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सराहनीय कार्य किया है।

पशु प्रेमी एवं गौ रक्षक विकास ठाकुर ने बताया कि वह लंबे समय से घायल एवं बेसहारा गोवंश की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचित किया। उनके अनुसार थाना प्रभारी राजकुमार और हेड कांस्टेबल नीरज कुमार ने तुरंत सहयोग करते हुए गोवंश के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई।
विकास ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह सहयोग समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने बताया कि फतेहगंज पूर्वी पुलिस गौवंश से जुड़े मामलों में हमेशा संवेदनशील रहती है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराती है। उन्होंने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोसेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी विषय है।

इस दौरान गौसेवक गौतम सहित अन्य सहयोगी भी मौके पर मौजूद रहे और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में सहयोग किया। सभी ने गोवंश के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर आवारा गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि रात्रि के समय तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। यदि हाईवे किनारे पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी संकेत और गोवंश को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए तो ऐसे हादसों में कमी लाई जा सकती है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और अन्य माध्यमों से वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृत गोवंश को श्रद्धांजलि अर्पित की और सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की अपील की।
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। थाना क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के तिसुआ स्थित नेशनल हाईवे-30 पर एक गोवंश की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात किसी अज्ञात वाहन ने गोवंश को टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गोवंश वाहन में फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
JANPADNEWS24UP संपादक नवीन गोस्वामी।